Advertisement

लाल टमाटर खाने के फायदे और नुकसान:Tamater Juice pine ke fayde or nuksan

टमाटर एक भारतीय सब्जी   है  इसका इस्तेमाल  सब्जी में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है , टमाटर लगभग हर घर में प्रयोग किया जाता है , लाल टमाटर  सब्जी में स्वाद बढ़ाने के साथ -साथ  सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। 

लाल  टमाटर  में  पोषक तत्वों  की मात्रा भरपूर होती है, इसीलिए टमाटर का सेवन करने से  शरीर में  कई तरह की बीमारियों  से छुटकारा पाया जा सकता है, लाल टमाटर में  कई  गुणकारी तत्व मौजूद होते  हैं जैसे, विटामिन ई विटामिन सी ,  फोलेट, फाइबर और कैल्शियम, लाल टमाटर में  एंटीऑक्सीडेंट   की भरपूर मात्रा में  होती है, इसलिए लाल टमाटर खाने से  स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है लेकिन लाल टमाटर खाने के  कई फायदे है तो कहीं नुकसान भी होते  है।

आइए हम इस आर्टिकल में जानेंगे  की लाल टमाटर खाने के फायदे और नुकसान, लाल टमाटर खाने के नुकसान, टमाटर के फायदे और नुकसान, 

Lifeappki


ये भी पढ़े -7 Benefits of drinking water  ।। अधिक से अधिक पानी पीने के क्या फायदे हैं

 लाल टमाटर खाने के फायदे और नुकसान Tmater  khane ke fayde or nuksan 

 टमाटर खाने के फायदे-Tmater khane ke fayde 

1.वजन कम करने मे फायदेमंद

  टमाटर का सेवन करने से  वजन कम किया जा सकता है, टमाटर का सेवन आप सब्जी सलाद,जूस और  सूप के रूप में टमाटर का सेवन कर सकते हैं. टमाटर में फाइबर   प्रचुर मात्रा में  होता है, फाइबर हमारे आंतों को स्वस्थ रखने में  सहायक होता है, इसीलिए अगर वजन कम करना हो तो टमाटर का सेवन करे, 

2.डायबिटीज में फायदेमंद

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उन लोगों को टमाटर खाना फायदेमंद साबित हो सकता है  क्योंकि टमाटर में  विटामिन सी ,पोटेशियम ,कैरोटीन, विटामिन ई   फोलेट, जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में फायदेमंद  होते हैं, इसलिए टमाटर का जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक होता है. 

3.आंखों के लिए फायदेमंद

टमाटर में विटामिन सी की मात्रा अधिक पायी  जाती है, विटामिन सी आंखों के लिए बहुत  फायदेमंद  माना जाता है, विटामिन और मिनरल के गुण टमाटर में मौजूद होते हैं जो हमारी आंखों को हेल्दी रखने में फायदेमंद होते हैं।  टमाटर का सेवन करने से आंखों की रोशनी  तेज होती है.

4.इम्यूनिटी मे फायदेमंद


टमाटर में, एंटीऑक्सीडेंट , विटामिन सी तत्वों की मात्रा पायी  जाती है, जिससे हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को   बनाए रखने मैं मदद करता है, टमाटर में पाए जाने वाले गुण अनेक बीमारियों से बचाने का काम करती है, इसलिए टमाटर का सेवन करना चाहिए,जो हमारे  शरीर में इम्युनिटी  बूस्ट करता है। 

5.हड्डियों के लिए फायदेमंद

टमाटर में कैल्शियम  भरपूर मात्रा में पाया जाता है , कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूत रखने में फायदेमंद होता है, टमाटर का जूस  का सेवन करने  से  हमारी हड्डियां मजबूत होती है। 

6.त्वचा के लिए फायदेमंद

टमाटर का जूस का सेवन हमारी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होता है क्योंकि टमाटर में विटामिन ई और विटामिन सी भरपूर मात्रा  में पाया जाता है, टमाटर का सेवन करने से त्वचा पर निखार भी आता है और त्वचा हेल्थी भी  रहती हैं.


टमाटर खाने के नुकसान :Tmater  khane  ke nuksan

1.एसिडिटी

टमाटर का अधिक सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है, टमाटर में अम्लीय की मात्रा ज्यादा  होती हैं।जिससे  सीने में जलन की शिकायत होने लगती है

2.पथरी की समस्या

जिन लोगों को पथरी की शिकायत होती है  उन  लोगो  को टमाटर का सेवन कम से कम करना चाहिए, क्योकि टमाटर के बीज हमारे शरीर के लिए नुकसान दायिक हो सकते हैं, टमाटर के बीज हमारे शरीर में नहीं पच पाते जिसकी वजह से पथरी की समस्या हो जाती हैं.

3.गैस की  समस्या

टमाटर का अधिक सेवन करने से पेट में गैस की समस्या  हो जाती है, जिन लोगों को गैस की शिकायत रहती है उन लोगों को टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए।

4.एलर्जी की  शिकायत 

जिन लोगों को टमाटर खाने से एलर्जी हो उन लोगों को टमाटर नहीं खाना चाहिए,

5.दुर्गंध की समस्या

टमाटर मे टरपींस नामक तत्व पाया जाता है  जो हमारे शरीर में दुर्गंध का कारण बन सकता है

 आशा  करती हु आपको यह  लेख  लाल टमाटर खाने के फायदे और नुकसान:Tamater Juice pine ke fayde or nuksan आपको अच्छा लगा हो तो मुझे  कॉमेंट  बॉक्स  में कॉमेंट   करे और अपने  दोस्तों और रिस्तेदारो के साथ  भी शेयर  करे ,


अस्वीकरण :यह सामग्री सलाह सहित सामान्य जानकारी प्रदान करती है, यह किसी   भी तरह का चिकित्सा का राय विकल्प नहीं, अधिक जानकारी के लिए किसे चिकित्सा  से परामर्श  या सलाह ले , Lifeappki  इस जानकारी के लिए  जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ