Advertisement

Sandeep Maheshavari Biography in hindi : जीवन परिचय संदीप महेश्वरी

 आज हम इस लेख के माध्यम से हम Sandeep Maheshwari के  जीवन के बारे मे जानेंगे, की आखिर  Sandeep maheshwari कौन है?  Sandeep Maheshwari की कितनी उम्र है? और इनका जन्म कहाँ हुआ है? और उनके wife,  books, age, cast,quotes,motivation  विचार यहाँ पर मिलेंगे.और इन्होंने ने अपने जीवन की सुरुआत कब और कैसे किये,  इस अर्टिकल् मे हम जानेंगे की  Sandeep maheshwari के विचार और कहानी  यहाँ पढ़ने को मिलेगी.

Lifeappki

Sandeep Maheshwari हमारी तरह ही एक आम इंसान  है. जो अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर उस मुकाम  तक पहुँचे है,  संदीप महेश्वरी  एक माध्यम वर्ग मे जन्म लिये है, उन्होंने गरीबी के कारण अपनी पढाई छोड़ दी और अपने पिता  के छोटे काम मे मदद करने  लगे. Sandeep maheshwari  सबसे जाने माने लोगो मे  से एक है, यह युक्ति और युवाओं के  जीवन के लिये  प्रेरक है.

Sandeep  maheshwari भारत के  सबसे ऊचे उद्यमियों में से तेजी से उभरने वाले  नामो मे मे  एक है. संदीप महेश्वरी ने अपने जीवन में बहुत ही कम समय में इन्होंने इतनी बड़ी सफलता हासिल की, 

संदीप महेश्वरी  Imagesbazaar.com संस्थापक और चीफ एग्क्यूटिव ऑफिसर भी है इमेज बाजार  भारतीय वस्तुओं और  व्यक्तियों के चित्र सजने वाली online site है.  इनकी वेबसाइट Imagesbazaar.com मे एक लाख से ज्यादा  नए मॉडलों की  तस्वीर संरक्षित है  इस वेब पेज के साथ कई हजार कैमरामैन काम करते हैं ।

संदीप महेश्वरी की सफलता के पीछे उनकी असफलता का सबसे बड़ा योगदान है, इन्होंने अपनी जीवन  में  इतना सब हासिल करना उनके लिए आसान नहीं था लेकिन फिर भी उन्होंने  कड़ी परिश्रम के साथ अपने तीव्र दिमाग का सही उपयोग करके यह मुकाम हासिल किया है।

नीचे इस लेख मे हम Sandeep Maheshwari Biography in hindi संदीप महेश्वरी का जीवन परिचय, के बारे मे जानेंगे आइये जानते है।

Sandeep Maheshavari  Biography in hindi :   जीवन परिचय  संदीप महेश्वरी 

संदीप महेश्वरी का नाम देश - विदेशों मे भी बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है संदीप महेश्वरी युवाओं को मोटिवेट करने की शिक्षा देते हैं,  संदीप महेश्वरी लोगो को मोटिवेट करने के लिए कई सेमिनार भी रखते हैं, और उनके सेमिनार बिल्कुल फ्री होते हैं
संदीप महेश्वरी युवाओं को प्रेरणा इसलिए देते हैं कि वे   भी पहले इस दौर से  गुजर चुके है,  और उनको कैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा  था , जो कभी उन्होंने अपने समय में देखा था.
 संदीप महेश्वरी छात्र एवं छात्राओं को उनके  जीवन मैं कुछ करने और कुछ बनने के के लिए प्रेरणा देते हैं ।

Sandeep maheshwari biography

 महेश्वरी  को  अपने जीवन मे कुछ बढ़ा करना था. उन्हें अपने जीवन मे बहुत आगे बढ़ना था,  संदीप महेश्वरी का जन्म 28 सितम्बर 1980 मे दिल्ली मे हुआ था,  उन्होंने अपने जीवन मे बचपन से ही बहुत उतार - चड़ाव देखे थे,  संदीप महेश्वरी के पिता का एलुमिनियम  का अच्छा कारोबार था. उनके पिता का कारोबार कुछ दिनों तो सब  ठीक  ठाक चल रहा था, और कुछ समय के बाद घाटे  की तरफ जाने लगी.और उनके पिता का  एलमुनियम  का कारोबार  10  साल  के बाद बंद हो गया, 
संदीप महेश्वरी ने अपने जीवन मे गरीबी बहुत नजदीक से देखी है, अपने घर के हालत को देखते हुये , उन्होंने अपनी माँ के साथ मे मिलकर मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी को ज्वाइन  किया,  जिसमे वस्तु घर लाकर बनाना और बेचने का काम  करते थे, 
संदीप महेश्वरी का मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी का काम ज्यादा दिनों तक नही चल पाया, पिता का कारोबार  और मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी बंद हो जाने के कारण  संदीप महेश्वरी की आर्थिक स्थिति खराब होने लगी,   और उनके जीवन में ऐसी स्थिति हो गई कि जैसे मानो सब खत्म सा  हो गया  हो,  और उनके पिता बहुत ज्यादा दुखी रहने लगे थे, आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण पूरा परिवार टूटने की जगह एकजुट होकर  और अपनी जीवन की परेशानियों से लड़ने के लिए  तैयार हो गये.

संदीप महेश्वरी ने अपने जीवन में कभी भी हार नहीं मानी , उन्हें अपने घर की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए  कई तरह के व्यवसाय शुरू  किए, लेकिन उसका परिणाम नकारात्मक निकला  और कुछ दिन के बाद उनको अपने व्यवसाय को बंद करना पड़ा।

संदीप महेश्वरी ने अंत में अपना परिवार चलाने के लिए पीसीओ का काम आरंभ किया, क्योंकि तब इतना मोबाइल फोन की उपलब्धि नहीं थी सब लोग ज्यादा से ज्यादा पीसीओ का उपयोग करते थे, यह काम उनकी मां संभालती थी, 

और कुछ समय बाद संदीप महेश्वरी को  जीवन में सफलता मिली, उन्होंने अपने जीवन में कई तरह की परिस्थितियों का सामना किया था।

 Sandeep  Maheshwari Education : संदीप महेश्वरी की  शिक्षा

 संदीप महेश्वरी ने दिल्ली के करोड़ीमल कॉलेज मे कॉमर्स में स्नातक की पढ़ाई की .और उन्हे पढ़ाई लिखाई का बहुत ही शौक था,  लेकिन घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उनको पढ़ाई बीच में ही  रोकनी  पड़ी.
संदीप महेश्वरी ने फोटोग्राफी का काम सन 2000 मे शुरू किया, और शुरुआत में उन्होंने कई तरह से उसे  पेशे के रूप में अपनाने की कोशिश की, इसके लिए अपने कई मित्रों  के साथ  छोटा सा व्यवसाय करने की शुरुआत की. किंतु संदीप महेश्वरी इसमें भी असफल हो गये ।  और उनका यह काम भी जल्दी बन्द हो गया . 

 Sandeep Maheshwari life changing in Story:जीवन में बदलाव की  कहानी

संदीप महेश्वरी को अपने जीवन में निराशा के अलावा और कुछ भी नहीं दिखता  था, उनको अपने जीवन में केवल असफलता का सामना करना पड़ा, यह बहुत ही दुखी है संदीप महेश्वरी को अपने जीवन में बहुत असफलताओ का सामना करना पड़ा, लेकिन फिर भी उन्होंने कभी भी हार नही मानी और  जीवन मे सफलता को पाने के लिए  अपनी कोशिश जारी रखी,
 उन्होंने अपने दोस्तों के कहने के अनुसार एक  मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी के सेमिनार मैं दोस्तों के साथ हिस्सा लिया , तब संदीप महेश्वरी की उम्र लगभग 18 साल थी । तब उनकी  समझने की क्षमता बहुत ही कम थी, मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी सेमिनार के  उनकी समझ से परे था, उन्होंने जो सेमिनार में सुना था वह उनके लिए अनजान से बात थी.
. एक 21 वर्ष की लड़के ने संदीप महेश्वरी को  जीवन में कुछ करने का हौसला दिया  कहा कि" हार मत मानना" . 
सभी संदीप महेश्वरी को  कई और तरह के काम करने की उत्सुकता जागी, 
संदीप महेश्वरी को   उस  21 वर्ष के लड़के से  हौसला मिला और उन्होंने  नए तरह के  व्यवसाय की शुरुआत करने की प्रेरणा मिली. और यह भी की वे भी   अपनी तरह कई युवाओं को  प्रेरणा दे सकते है।
संदीप महेश्वरी ने अपने जीवन में निश्चय कर लिया की मैं भी 21 साल के लड़के की तरह  नया उद्यम की शुरुआत करूंगा, उनकी एक नया व्यवसाय करने की चाह उनकी अंतरात्मा से आ रही, 
उनके मन में विचार एक विचार आया .उन्होंने अपने मित्रों के साथ  उस 21 साल के लड़के की कंपनी में  क्यो न काम किया जाए, उस कंपनी ने संदीप महेश्वरी को  काम करने के लिए मौका नही दिया, इसके कारण उनके मित्रों ने संदीप महेश्वरी का बहुत मजाक उड़ाया, वे उस समय बहुत  दुखी हुए, लेकिन उन्होंने अपने जीवन में हार नहीं मानी और उनका इरादा और पक्का हो गया,  जीवन मे कुछ बढ़ा करने का.

 Sandeep Maheshwari Photography: फोटोग्राफी मे करियर

मॉडलिंग के दौरान एक मित्र  कुछ तस्वीरें लेकर संदीप महेश्वरी के पास आया. संदीप महेश्वरी को उन तस्वीरों को देखकर एक अंदर से आवाज आई,  क्यों ना मैं फोटोग्राफी मे अपना करियर   बनाया जाय फिर क्या उन्होंने फोटोग्राफी करियर की शुरुआत के लिए जानकारी हासिल  की और फोटोग्राफी के लिए दाखिला ले लिया. उन्होंने एक कैमरा  भी खरीद लिया।

करीब 2 हफ्तों तक कोर्स करने के बाद उन्होंने देखा  कि  फोटोग्राफी मैं बहुत से लोग अपना करियर बनाने के लिए लगे हुए है, उन्होंने सोचा कि फोटोग्राफी से संबंधित कोई और व्यवसाय किया जाए जो कुछ अलग  हो. उन्होंने एक अखबार के माध्यम से  फ्री पोर्टफोलियो का ऐड दिया,  समाचार ऐड को देखकर कई लोग संदीप के पास आए,  और धीरे धीरे फोटोग्राफी का व्यापार अच्छे से चलने लगा. संदीप महेश्वरी  का विश्व रिकॉर्ड  भी बना. जिसमें उन्होंने 12 घंटे में 100 मॉडलों के 10000 फोटो खींचकर लिम्का बुक्स मैं अपना नाम दर्ज करवाया .और फिर क्या  धीरे-धीरे संदीप  महेश्वरी के जीवन में  पैसे आना शुरू हो गया.।

 Sandeep maheshwari Imagesbazaar:संदीप महेश्वरी की इमेज बाजार कंपनी:

लिम्का बुक्स मैं दर्ज होने के बाद उनके पास काम की  तादाद ज्यादा बढ़ गई
विश्व रिकॉर्ड के कारण  विज्ञापन कंपनी और मॉडल उनके पास आने लगी, कुछ समय के बाद उनकी कंपनी भारत की सबसे बड़ी फोटोग्राफिक कंपनी  हो गई. 
सन 2006 में उन्होंने सोचा कि क्यों ना अपनी कंपनी को ऑनलाइन किया जाए, तब उन्होंने Imagesbazaar नाम की कंपनी की इमेज बाजार शेयरिंग साइट का निर्माण किया,  अभी उनके पास 43 देशों से लगभग 7000 क्लाइंट है यह  देश की सबसे बड़ी फोटोग्राफी ऑनलाइन कंपनी है ।

 संदीप महेश्वरी के पुरस्कार:Sandeep Maheshwari Awards

 • Sandeep maheshwari को" Business world पत्रिका ने उच्च शीर्ष उद्यमी के रूप में  सम्मानित किया गया.

• ग्लोबल मार्केटिंग फोरम के द्वारा  स्टार यूथ अचीवर्स के रूप में सम्मानित किया गया.

• Sandeep maheshwari को  ET now चैनल के द्वारा  शीर्ष उद्यमी का पुरस्कार  से प्रोत्साहित किया गया.

• ब्रिटिश हाई कमिशन की तरफ से इन्हें युवा उद्यमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

•sandeep maheshwari को क्रिएटिव एंटोप्रेंटोरियर ऑफ द ईयर  2013  का पुरस्कार"Enterepreneur India Summit " के द्वारा 2014 में  सम्मानित किया गया

•  संदीप महेश्वरी को  कई चैनलों मे इन्हें वर्ष का उद्यमी  घोसित किया गया ।


Sandeep Maheshwari Quotes: संदीप माहेश्वरी के विचार

  • सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग.
  • आपके  विल पावर के आगे दुनिया की कोई भी ताकत आपके आगे टिक नहीं सकती.
  • जिस समय आप अपने आप को महत्व देना शुरू कर देंगे, उस समय  दुनिया आपकी कदर करना शुरू कर देगी.
  • सक्सेस सिर्फ हार्ड वर्क से नहीं आती स्मार्ट वर्क भी करना जरूरी.
  • जीवन में सभी लोगों से सीखो लेकिन उनका अनुसरण मत करो.
  • इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या सोचते हैं, क्या बोलते हैं क्या सुनते हैं फर्क उससे पड़ता है  की आप क्या मानते है आप  वो है ।

संदीप महेश्वरी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

  • नाम           - Sandeep maheshwari
  • उम्र           - 40 साल
  • जन्म स्थान - दिल्ली
  • जन्म तारीख - 28 सितंबर 1980
  • जाति             -बनिया
  • नागरिक       - भारतीय
  • कॉलेज        - किरोड़ीमल कॉलेज ऑफ दिल्ली
  • शिक्षा          -  बी कॉम
  • कुल संपत्ति    - 26 करोड़
  • व्यवसाय        - फोटोग्राफर,  मोटिवेशनल स्पीकर, उद्यमी
  • आंखों का रंग - काला
  • लंबाई            -5 फिट 9 इंच

परिवार की जानकारी

  • पिता का नाम       -  रूप किशोर महेश्वरी
  • मां का नाम           -शकुंतला रानी महेश्वरी
  • पत्नी का नाम        - रूचि   महेश्वरी
  • बहन                     - 1 बहन
  • भाई                      - NA
  • बच्चे                     - 2 बच्चे  एक लड़का / एक लड़की
  • लड़की का नाम      -NA
  • लड़का का नाम       - हृदय महेश्वरी

सफलता  पाने का बेहतरीन तरीका-Motivationl Story on Success

आशा करती हूं कि आपको Sandeep Maheshavari  Biography in hindi :  जीवन परिचय संदीप महेश्वरी पढ़कर अच्छा लगा हो. संदीप महेश्वरी का जीवन बहुत समस्या और कठिनाइयों से भरा था, उनके लिए उस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी कोशिश करनी नहीं छोड़ी, 

कहते हैं ना कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती. अपने काम के साथ-साथ  अपने काम को स्मार्ट वर्क से करें तो हमें अवश्य ही सफलता मिलेगी और हम भी संदीप महेश्वरी की तरह जीवन में कुछ बन सकते हैं. और आज वह जो कुछ भी है वह अपनी मेहनत और अपने दम पर है उन्होंने अपने जीवन में सीख कर आगे बढ़े है. कोशिश करती हूं कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, इसको शेयर करें।

और ये भी पढ़े-

ये कहानियां आपको जीवन में सफल बना सकती हैं||  Short Motivationl Stories in Hindi


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ