Advertisement

स्वस्थ रहने के लिये डाइट चार्ट-Healthy diet chart in Hindi me

आज कल  की भाग  दौड़ भरी जिंदगी  में शायद  ही किसी व्यक्ति  का  खान -पान  अच्छा  होगा  अधिकांश लोगो  को घर से  ज्यादा  बाहर  का खाना  अच्छा  लगता है बहुत से लोग पैकेट  वाले  फ़ूड , फास्ट फ़ूड ,आदि  का सेवन  करते है जिसके  खाने से अनेक  तरह  की बीमारियो  का सामना  करना  पड़ता है जिससे  उनका  जीवन  दुःख  से भर जाता है और वह बीमार  पड़ने  लगते है 

हेल्दी  डाइट  चार्ट  न केवल  बीमार लोगो को फायदा करता है बल्कि उन सभी  व्यक्ति को  भी लाभ  मिलता है इस डाइट चार्ट  के माध्यम से आप खुद के साथ -साथ अपने परिवार को भी स्वस्थ  बनाने में मदद  कर सकते है आइये  जानते है की संतुलित आहार  क्या होता है  इसे   अपनाने  से क्या  फायदा  होता है 


संतुलित आहार क्या है (What is healthy diet )

स्वस्थ जीवन  जीने के लिए संतुलित आहार का  होना बहुत जरुरी है हमारा  स्वास्थ हमारे द्वारा  खाये  गये  खाने पर  निर्भर करता है जैसा हम भोजन ग्रहण करेंगे  वैसे  हमारा शरीर  स्वस्थ  रहता है  कोई  सा  भी पदार्थ  जो कार्बोहायड्रेट ,वसा ,जल, विटामिन्स ,मिनरल्स  तथा  प्रोटीनयुक्त  हो जिसे  जीवन को जीने के लिए  ग्रहण किया जाता है ,आदि पोषक  तत्व भरपूर  मात्रा में मौजूद होते है जिसे स्वस्थ संतुलित आहार कहते है 

जब हम संतुलित आहार को ग्रहण नहीं करते है तो कई  तरह की बीमारियाँ हमारे शरीर में होने  लगती है 

अच्छे स्वास्थ  के लिए संतुलित  भोजन जीवन का मूल आधार है भोजन ग्रहण करने के बाद पाचन शक्ति भी उस पर अपना काम करती है और भोजन से पोषक तत्व शरीर में  अवशोषित करता  है जिससे हमारा स्वास्थ बेहतर होता है इस तरह से सभी व्यक्ति को Healthy diet का प्रयोग अपने जीवन में जरूर  करना चाहिए 

संतुलित आहार के फायदे (Benefits of healthy diet )

*हमें अपने शरीर  स्वस्थ के लिए तथा  काम करने के लिए आवश्यक ऊर्जा का संचार होता है 

*स्वस्थ  शरीर के लिए संतुलित  आहार से हमे अंदर से रोग  प्रतिरोधक क्षमता  बनती है तथा  ये अंदर से और मजबूत  बनाती  है और हमें अनेक बीमारियों से बचाती है 

*संतुलित आहार से शारीरिक गतिविधिया  सुचार  रूप से जारी हो जाती है 

*संतुलित आहार शरीर के विकास के लिए जरुरी तंतुओ के निर्माण में आवश्यक पोषक  तत्व की पूर्ति करता है 

संतुलित आहार के पोषक तत्व 

प्रोटीन :स्वास्थ रहने  के लिए भोजन  करते समय इस बात जरूर ध्यान रखे की जो हम भोजन  ग्रहण  कर रहे है वह हमारे शरीर के के लिए फायदेमंद है की नहीं , हमेशा प्रोटीनयुक्त  भोजन  ग्रहण करे 

विटामिन :स्वस्थ शरीर के लिए  विटामिन वाली चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करे जैसे - हरी सब्जियोंऔर फलो में विटामिन की मात्रा  ज्यादा होती है इसका सेवन अपने दैनिक जीवन में जरूर  शामिल  करे 

कार्बोहाइड्रेट : कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी है क्योकि यह हमारे शरीर के लिए आवश्यक  ऊर्जा प्रदान करती है  वैसे तो कार्बोहाइड्रेट हमारे खाये जाने वाले पदार्थो में पाया  जाता है 

हमारे शरीर के लिए कार्बोहाइड्रेट कुछ अलग -अलग  माध्यम से प्राप्त  होते है जैसे गेहू ,बाजरा ,चावल ,मक्का  ,दलिया ,हर चीज में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है 

वसा : वसा शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है हमारे शरीर में मसल्स ग्रोथ में वसा का महत्वपूर्ण योगदान है यह शरीर के  लिए जरुरी  ऊर्जा की पूर्ति करती है 

वसा के कुछ प्रमुख स्रोत जैसे  घी ,मक्खन ,दूध जिसमे अधिक मात्रा में वसा पाया जाता है इसके  अतरिक्त भी वसा के कुछ प्रमुख स्रोत है  जिनमे दैनिक जरूरत जैसे दाल और सब्जिया ,अनाज ,मूंगफली ,काजू ,बादाम ,दूध ,क्रीम  पनीर में भी वसा की अच्छी मात्रा होती है 

यह भी पढ़े :17  टिप्स को अपना कर कैसे स्वस्थ रहे ?

  :गुस्से को काबू करने सिर्फ पांच  तरीके 





 पुरुषों के लिए स्वस्थ संतुलित आहार (Healthy Balance Diet for men )

पुरुषों को संतुलित आहार के रूप में  खाद्य पदार्थो का सेवन करना चाहिए  नीचे पुरुषों के  लिए  डाइट चार्ट तैयार  किया गया है आप उसके आधार पर अपना डाइट प्लान तैयार कर सकते है

 नाश्ते  में क्या लेना चाहिए -

संतुलित आहार के साथ -साथ हमें एक और बात पर जरूर ध्यान देना  आवश्यक है की हमें सुबह जल्दी उठकर योगा करना है यह भी हमारे अच्छे स्वास्थ के लिए लाभदायक है  नाश्ते  में कार्ब्स और प्रोटीनयुक्त  भोजन का सेवन करे 

अगर सुबह की शुरुआत  प्रचुर मात्रा वाले नाश्ते से करे तो फिर एक संतुलित आहार माना  जाता है नाश्ते  में अंकुरित  चने और अंकुरित मुंग की दाल ,मौसमी का जूस ,नाश्ते  में कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।

सुबह उठकर एक गिलास दूध और 3 -4  बादाम का खाये 

दोपहर का भोजन -

दोपहर के भोजन में हर तरह के प्रोटीनयुक्त चीजे मौजूद होनी चाहिए जिसमे आप दाल ,चावल , रोटी ,हरी सब्जी ,दही ,छाछ ,सालद आदि का इस्तेमाल कर  सकते है पनीर की बनी सब्जी भी खा सकते है इसमें प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है  

 शाम को क्या ले -

शाम को थोड़ी  मात्रा में स्नैक्स जैसे - जूस  ,फल ,ग्रीन टी , नट्स आदि का सेवन करने से ऊर्जा का स्तर बढ़ता है 

रात का भोजन  क्या ले 

रात को  हल्का भोजन करना  चाहिए रात के समय चावल का इस्तेमाल न करे दाल,रोटी , हरी सब्जी और सलाद का इस्तेमाल कर सकते हो और सोने से 1 घंटे  पहले और खाने के 1 घंटे बाद एक गिलास दूध का इस्तेमाल करे 





महिलाओं के लिए  संतुलित आहार Healthy Balance Diet For Women)

महिलाओ के  लिए संतुलित आहार चार्ट अलग तैयार किया गया है पुरुषों की अपेक्षा महिलाओ की शरीरिक  क्षमता  अलग होती है महिलाओ को मासिक चक्र के कारण से पुरुषों  की तुलना में अधिक आयरन औरकैल्सियम की आवश्यकता  होती है 

आइये  जानते है महिलाओ के लिए संतुलित आहार चार्ट  क्या है महिलाओ को सुबह नाश्ते के समय और दोपहर के लांच के  समय रात के डिनर  के समय  पर क्या- क्या खाना  चाहिए

 नाश्ते  में क्या लेना चाहिए 

महिलाओ को सुबह उठकर  योगा करना चाहिए  महिलाओ को सुबह के नाश्ते  में अंकुरित  चना और भोगये हुये  4 -5  बादाम ,और अंकुरित चने के साथ गुड़  भी मिला कर सेवन  करे या मौसमी के फलो का सेवन करे दूध और नट्स  भी नास्ते में खा सकते है 

 महिलाओ को नाश्ते  में प्रोटीनयुक्त  आहार  लेना चाहिए स्वस्थ रहने के लिए सलाद का भी सेवन करे इसमें मौजूद जरुरी पोषक तत्व आपके शरीर के लिए जरुरी ऊर्जा की पूर्ति करता है 

दोपहर का भोजन क्या लेना  चाहिए -

दोपहर का भोजन ,कार्ब्स ,प्रोटीन और वसा से युक्त का होना चाहिए  

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन जरूर करे ,दोपहर में दाल,चावल , सब्जी ,का इस्तेमाल करे और अपने भूख के अनुसार रोटी का सेवन करे ,छाछ और दही का भी सेवन करे ,पनीर से बनी हुए सब्जी का सेवन करे ,इसमें भी प्रोटीन अच्छे मात्रा में होता है 

महिलाये शाम के समय  क्या ले  - 

 शाम के  समय पर आप बहुत सारे खाद्य पदार्थ  का  सेवन कर सकते है जिसमे  आपकी शरीर की ऊर्जा को बनाये  रखने  में मदद करता हो , जैसे फल ,नट्स ,फलो का जूस ,ग्रीन टी ,अदि का सेवन कर सकते हो 

रात के समय क्या ले -

रात का भोजन दिन की तुलना में हल्का होना चाहिए  दो रोटी ,हरी सब्जी,दाल  ,और प्रोटीनयुक्त कोई दूसरी सब्जी आप ले सकते है  जैसे पनीर की बनी सब्जी ,का सेवन कर सकते है इन  सभी  चीजों में पोषक  तत्व भरपूर मात्रा  में होता है  
खाने के आधे घंटे बाद और सोने से आधे घंटे पहले रात को एक गिलास  केसर वाला दूध जरूर पिये 

 



 

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ