Advertisement

दीपावली पर निबंध: Divali par Essay in hindi

  आज हम इस लेख के माध्यम से दीपावली कब है? और दीपावली क्यो मनाई जाती है? और दीपावली पर निबन्ध   क्या है? इन सभी  प्रश्नो के उत्तर आपको यहाँ पढ़ने को मिलेगा । संसार मे सभी व्यक्ति अपने जीवन मे खुशियाँ  लाने के लिये छोटे  छोटे प्रयास करता है, और उन्हे खुशियाँ भी मिलती है . उसी  तरह  से दीपावली  हिंदुयो का सबसे लोकप्रिय  त्योहारों मे से एक  माना जाता है,  

 मै आशा करती हूं कि दीपावली त्यौहार पर हिंदी में निबंध उन छात्राओं  के लिए फायदेमंद साबित होगा, जो भी   दीपावली  पर निबंध लिखना चाहते हैं, वह इस लेख का इस्तेमाल कर सकते है  शुभ दीपावली त्योहार के सार को सही ठहराने के लिए हमने नीचे  दिये गये  निबन्ध मे  अपनी ओर से एक छोटा सा प्रयास किया है , हमने अपने इस लेख अपने कुछ विचार व्यक्त किया  है,

Lifeappki


 दीपावली खुशियों का त्योहार है सभी  बच्चे दीपावली  पर  निबंध   हिन्दी पढ़  अपने जीवन  मे  इस निबंध से कुछ सीख कर लाभ उठा सकते हैं  और अपने लेखन के  वाक्य को कैसे तैयार किया जाए और साथ ही साथ अपने हिंदी मे निबंध लिखने की   कला को पहले से  अच्छा और बेहतर बना   सकते हैं, आईये जानते है की दीपावली क्यो हिंदू लोगो का लोकप्रिय त्योहार  माना जाता है? 

प्रस्तावना:

दीपावली  का त्योहार भारतीय  हिंदुओं का सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक माना जाता है    होली, दशहरा रक्षाबंधन और दीपावली  हिंदुओं के  प्रमुख त्योहार है  और इन सभी त्योहारों मे से एक है दीपावली का त्योहार,   इस त्योहार  को  सारा भारत  बहुत  ही उत्साह और खुशी   के  साथ यह पर्व मनाया जाता है . इस त्योहार के दिन लोग अपने  - अपने घरों मे दीप प्रज्ज्वलित करके  मनाया जाता है , जैसे कहाँ जाता है अंधकार  पर प्रकाश की जीत, 
 सभी छात्र- छात्राओ को  दीपावली  पर्व पर निबंध लिखकर अपने  उत्साह अनुभव को साझा करने का अवसर मिलता है.  आमतौर  पर सभी भारतीय वासी इस त्यौहार को  बहुत पसंद करते हैं क्योंकि यह दीपो का  त्योहार सभी के लिए सभी के घरों में ढेर सारी खुशियों  लाता है,  और उनके जीवन मे   खुशी और उल्लास का आगमन होता है ,और यह त्योहार सुख और  स्मृधि  लेकर हमारे घर में आता है। 
  हम सभी लोग  अपने परिवार दोस्तों रिश्तेदारों से मिलते हैं, और और प्रिय जनों के  दीपावली की बधाई और उपहार  देकर  इस त्योहार को  बड़ी ही  धूम - धाम से इस दीपो के त्योहार  को मानते है, इस वर्ष दीपावली 4 नवंबर 2021 को को मनाई जाएगी। 
दीपावली  त्योहार पर निबंध की जांच  छात्र  कर सकते हैं और   अपने व्यक्तिगत अनुभव   व्यक्त करने या साझा करने के लिए दीपावली त्योहार के बारे मे   कुछ पंक्तियां लिखने का प्रयास कर सकते हैं. 
यहां बच्चों के लिए दीपावली त्योहार पर निबंध हिंदी में निबंध नीचे  दिया गया है जिसे छात्र और छात्राएं  लिखते समय अपने देख सकते हैं या पढ़ सकते हैं, दीपावली का त्योहार जीवन मे खुशियाँ  लाती है,  और अपने परिवार और प्रिय जनो को भी  एक  करने का त्योहार कहाँ जाता  है। 

दीपावली  पर निबंध :Dipavali par nibandh

 दीपावली का  त्योहार  दिवाली या दीपावली के नाम से भी जाना जाता है संसार मे रहने वाले  सभी हिंदुओं का सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है 

  दीपावली को संस्कृत मे दिवाली कहते है दिवाली शब्द संस्कृत दो शब्दों  के मिलान से बना  है   दीप+ आवली

दीप का अर्थ होता है दीपक  और  आवली का अर्थ होता है श्रृंखला, पक्ति या लाइन जिसका मतलब हुआ  दीपो की लाइन या दीपों की  श्रृंखला ,  दीपो की पक्ति,  दीपावली को दिवाली  के नाम से भी जाना जाता है  दीपावली का त्यौहार कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है या त्योहार दुनिया भर के लोगों द्वारा बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है  यह त्यौहार हिंदू त्योहारों में से एक माना जाता है लेकिन विभिन्न समुदाय के लोग पटाखे और आतिशबाजी के जरिए इस उज्जवल त्योहार को मनाते हैं

दीपावली का इतिहास : 

 आखिर दीपावली कब और क्यो मनाई जाती  है क्योकि हिंदू शास्त्रो  के अनुसार दीपावली दिन की भगवान रामचंद्र जी 14 वर्षों के वनवास के बाद अपनी पत्नी सीता भाई लक्ष्मण और उनके प्रिय भक्त हनुमान के साथ अयोध्या लौटे थे  दिवाली के दिन काफी अंधेरा होता है  क्योंकि इस दिन अमावस्या की रात होती है जिस वजह से उस दिन पूरे अयोध्या को दीप और फूलों से  सजाया गया था श्री रामचंद्र के लिए स्वागत में सजाया गया था ताकि भगवान राम के आगमन में कोई बाधा ना हो तब से लेकर इस त्योहार को अंधेरे पर  प्रकाश की विजय पाने के रूप में मनाया जाता है
इस शुभ दीपावली के अवसर पर लोग बाजारों से गणेश जी और  लक्ष्मी जी राम जी की मूर्तियों की  खरीदारी करते है  और अपने अपने घरों मे सब पूजा करते है 
 सभी घरों और बजारो में खूब चहल-पहल होती है लोग इस अवसर पर नए कपड़े ,बर्तन ,मिठाइयां ,  गिफ्ट और घर  को सजाने के नये - नये उपहार खरीदते है हिंदुओं द्वारा  इस दिन  देवी लक्ष्मी   यानी धन की देवी और गणेश  जी की पूजा की जाती है कि  दीपावली पर व्यापारी  नया बहीखाता की शुरुआत करते हैं साथ ही लोगों को मानना है  ये दीपावली का  त्यौहार   बहुत खूबसूरत त्योहारों मे से एक माना जाता है  दीपावली का  त्योहार सभी के लिए घरों में सुख समृद्धि और धन में बढ़ोतरी लाता है लोग दिवाली के त्योहार के  अवसर पर लोग अपने परिवार ,दोस्तों और रिश्तेदारों को उपहार का आदान- प्रदान करते हैं। और दीपावली का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं

दीपावली त्यौहार की तैयारी:

 दिवाली से कई दिनों पहले ही दीपावली त्यौहार की तैयारी  बढे धूम धाम से  शुरू हो जाती है दीपावली के कई दिनों पहले से ही लोग अपने घरों में साफ-सफाई करने  लग जाते हैं क्योंकि  शास्त्रो मे  ऐसा मानना मान्यता है कि घर साफ-सुथरे होते हैं उन घरों में धनो की देवी  मां लक्ष्मी का विराजती  है और अपना आशीर्वाद प्रदान करती है जिससे उन घरों मे  सुख समृद्धि की बढ़ोतरी होती  है दिवाली के नजदीक आते ही लोग अपने घरों  मे नयी नयी चीजो से अपने घरों को सजाते है लोग अपने घरों को दीपक और अनेक प्रकार के लाइटों से सजावट करना शुरू कर देते हैं। 

दीपावली का महत्व :

आईये जानते है की आखिर हमारे जीवन मे दीपावली का  क्या महत्व है,  कहा जाता है की दीपावली दीपो का त्योहार माना जाता है   आध्यात्मिक रूप से  अंधेरे पर रोशनी को दर्शाता है, भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों में दीपावली सर्वश्रेष्ठ त्यौहार है. सामाजिक और धार्मिक दृष्टि से दीपावली  अत्यधिक महत्व है , शास्त्रों के अनुसार बताया गया है  इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी 14  वर्ष के वनवास के बाद अपनी पत्नी सीता के साथ अयोध्या लौटे थे, इसी उपलक्ष में दीपावली का पर्व मनाया जाता है। 

दीपावली में पटाखों का महत्त्व:

दीपो के त्यौहार को रोशनी का त्योहार माना जाता है लोग मिट्टी के बने दीपक जलाते हैं और  अपने -अपने  घरों को विभिन्न  तरह के रंगों  से रंगोली बना कर और  दीपो की रोशनी से  सजावट करते है.   कोई भी व्यक्ति  इस दृष्य को  देखकर कोई भी   मंत्रमुग्ध हो सकता है  विभिन्न तरह की आतिशबाजी बच्चों को पटाखे  जलाना जैसे फुलझड़ियां रॉकेट ,फव्वारे  बहुत पसंद होते हैं, बच्चे इन सभी  पटाखो से दीपावली का त्योहार बड़ी ही  उत्साह से मनाते हैं। 

दीपावली से जुड़ी सामाजिक कुरीतियां:

दीपावली जैसे पवित्र पर्व को भी कुछ लोग   इस त्योहार को गलत तरीके से इसे मनाते है, समाज से जुड़ी असामाजिक कुरीतियां  जैसे  मदिरापान ,जुआ खेलना ,टोना टोटका करना और पटाखों के गलत इस्तेमाल  करना और   दीपावली जैसे  पवित्र त्योहार को भी खराब करने में जुड़े जुड़े रहते हैं अगर आज से और अभी से समाज में दिवाली के दिन इन सामाजिक कुरीतियों को दूर  करना चाहिये,  अगर ऐसा हो जाय तो  दीपो का त्योहार का  वास्तव में शुभ दीपावली हो जाएगा, और दीपावली दिलो से जोड़ने और अंधकार पर प्रकाश की विजय की रूप मे मनाया जाता है। 

उपसंहार

दिवाली  दीपो का त्योहार होता है अपने अंदर के अंधकार को मिटाकर अच्छे वातावरण को प्रकाश में बनाने का त्यौहार है. सभी  बच्चे अपनी इच्छा अनुसार यह त्योहार मानाते है जैसे बम फुलझड़ियां तथा अन्य पटाखे खरीद कर आतिशबाजी का आनंद उठाते हैं ह अपने जीवन में इस  तथ्य को समझना होगा कि दीपावली के त्यौहार का अर्थ दीप का मतलब प्रेम और सुख समृद्धि से है ,इसलिए इस त्योहार मे पटाखों का इस्तेमाल सावधानीपूर्वक करे और हो सके तो  अपने परिजनों के सामने रहकर करना चाहिए दिवाली का त्यौहार हमें हमेशा सीख देता है और जीवन मे  आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

दीपावली का त्यौहार सांस्कृतिक और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है आज भी लोगो मे सामाजिक एकता बनी हुई  इस त्योहार के कारण  इसलिए दीपोत्सव  के त्योहार पर   दुसरो के लिये प्रेम और  अपने आस पास के मौहल् को सुंदर बनाये चाहिए. दीपावली का मतलब एक दिन की  खुशी  बाटना नही है, अगर हम चाहे तो रोज दीपावली त्योहार मना सकते है।  बस दिल मे लोगो के प्रति प्यार हो,   घर मे  ढेर सारे दीप जलाकर दीपावली मानाने से अच्छा है की  हम अपने अंदर अच्छे विचार को  उत्पन्न करे, 

दीपावली पर निबंध 10 लाइन

  •  दीपावली का त्यौहार दीपों का त्योहार माना जाता है। 
  •  भारत का सबसे लोकप्रिय  त्योहार दीपावली ( Divali )है और सबसे बड़ा त्यौहार  माना जाता है। 
  • भगवान राम की याद में मनाया जाता है यह दीपावली का त्योहार ,  जब भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। 
  • इस पर् पर हिंदू मिट्टी के दिये बनाकर जलाते हैं और  सभी देश वाशी अपने -अपने घरों को  और रंगोली से सजाते हैं
  • बच्चे इस त्योहार पर पटाखे जलाकर बहुत ही प्रसन्न होते हैं
  •   सभी लोग इस दिन देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की आराधना करते हैं। 
  •   इस त्योहार के  दिन  हिंदू अपने दोस्तों और  रिस्तेदारो के साथ मिठाई और उपहार बांटते हैं। 
  •   दीपावली के दिन पूरे भारत में सार्वजनिक  छुट्टी  मनाया जाता है और  इस त्योहार पर लोग बड़े उत्साह के साथ आनंद लेते हैं। 
  • यह हिंदुओं का सबसे लोकप्रिय और आनंददायक त्यौहार में से एक है। 

दीपावली के साथ मनाए जाने वाले त्योहार

दीपावली का त्यौहार करीब 5 दिनों तक मनाया जाता है, 
1.धनतेरस- दीपावली  के पहले दिन धनतेरस होता है, सभी लोग धनतेरस के दिन  धातु की वस्तुएं   जैसे सोना, चांदी आदि के आभूषण को खरीद कर अपने घर जरूर लेकर जाते  है, इस दिन लोग झाड़ू भी खरीद कर अपने - अपने घरों मे लेकर जाते है। 

2. छोटी दीपावली-दीपावली का दूसरा दिन नरक चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है कुछ लोग इस दिन को छोटी दीपावली के रूप में भी मानते हैं, इस दिन भी लोग अपने घरों मे दिये जलाकर अंधकार को मिटाकर प्रकाश लाते है। 

3. अमावस्या  -  अमावस्या  की रात  देवी महालक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है जिसे तीसरे दिन दीपावली का त्योहार कहा जाता है। 

4. गोवर्धन पूजा -दीपावली के चौथे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है क्योंकि इस दिन भगवान कृष्ण ने इंद्र के क्रोध से हुए मूसलाधार वर्षा से गोकुल को बचाने के लिए  श्री कृष्णा जी ने अपनी  कानी उंगली पर  गोवर्धन पर्वत को उठा लिया था। 

5. भैया दूज -दीपावली के त्यौहार के आखिरी दिन को भाई दूज के रूप में मनाया जाता है। 


आशा करती हु की आपको दीपावली पर निबंध Divali par Essay in Hindi पढ़ कर अच्छा लगा हो,   मुझे कॉमेंट बॉक्स मे कॉमेंट करे और बताये आपको ये कैसा लगा,। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ